BJP_ruling_620

मुंबई: अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कर्नाटक में अगली सरकार बनाती है, तो भाजपा पार्टी 29 राज्यों में से 20 राज्यों पर शासन करेगी। 24 मई, 2014 में ( जब पार्टी लोकसभा चुनावों में व्यापक जीत के साथ केंद्र में सत्ता में आई थी ) तब सात राज्यों में पार्टी का शासन था।

अगर कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनती है तो, भारत के 1.2 बिलियन लोगों में से दो तिहाई से अधिक या 836 मिलियन (69 फीसदी) लोग तब भाजपा शासित राज्यों में रहेंगे। मई 2014 में यह आंकड़े 340 मिलियन (28.1 फीसदी) थे।

यह 1980 में राज्य बनने के बाद से राष्ट्रीय सत्तारूढ़ दल की सर्वोच्च पहुंच होगी।

वर्तमान में, 29 राज्यों में से 19 राज्यों में भाजपा की सरकार है। ये राज्य हैं - अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश।

15 मई, 2018 को 1.41 बजे तक, 36.5 फीसदी वोट शेयर के साथ भाजपा ने 20 सीटें जीती थीं और कुल 222 सीटों में से 86 में अग्रणी रही थीं। यह पार्टी के 1985 में पहली बार राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद से 33 वर्षों में उच्चतम रहा है। दो सीटों के चुनाव- राजराजेश्वरनगर और जयनगर को स्थगित कर दिया गया है।

कांग्रेस ने 2004 के बाद से अपने उच्चतम वोट-शेयर (37.9 फीसदी) दर्ज किए हैं। फिर भी, राज्य में मौजूदा पार्टी ने 1.41 बजे तक चार सीटों पर जीत दर्ज के साथ 71 सीटों पर आगे बढ़ रही थी।

क्षेत्रीय पार्टी जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस), जो बेंगलुरु नगर निगम (राज्य में सबसे अमीर नागरिक निकाय ) में कांग्रेस के साथ संबद्ध है, 38 सीटों में अग्रणी था और 1.41 बजे तक एक सीट जीती थी। इसके 18 फीसदी क वोट शेयर, 2013 के चुनाव (20.2 फीसदी) में पार्टी के प्रदर्शन से कम था।

Source: Election Commission of India reports *Data for 2018 as of 1.41 pm on May 15, 2018

राज्य चुनाव पहली बार यहां 1952 में आयोजित होने के बाद से इस 2018 राज्य विधानसभा चुनाव में 35.6 मिलियन वोटों के साथ, 72.1 फीसदी पर कर्नाटक ने अपने उच्चतम मतदान दर्ज किया है, जैसा कि 13 मई, 2018 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया है।

यह लेख मूलत: अंग्रेजी में 15 मई, 2018 को indiaspend.com पर प्रकाशित हुआ है।

हम फीडबैक का स्वागत करते हैं, कृपया respond@indiaspend.org पर लिखें। हम भाषा और व्याकरण के लिए प्रतिक्रियाओं को संपादित करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।